विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और सास पर प्रताड़ना का आरोप

शुक्रवार को मृतका की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को लंबे समय से पति प्रकाश महली और सास पंसोरी महली प्रताड़ित करते थे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर सरस्वती ने खुदकुशी जैसा कदम उठाया। मां की लिखित शिकायत पर सोनुआ थाना पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।