होलम्बी कलां में बरामद देसी बमों का सफल निस्तारण
पुलिस के अनुसार, इन देसी बमों को शुरू में एक सुरक्षित एवं अलग भूखंड में गहराई में दफन कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से रखा गया था। इसके बाद इनके सुरक्षित निस्तारण के लिए संबंधित एजेंसियों को औपचारिक अनुरोध भेजा गया।
अनुरोध पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), बाहरी उत्तरी जिले की बम डिस्पोजल टीम और एफएसएल रोहिणी की टीम मौके पर पहुंची। विशेषज्ञों ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और सभी देसी बमों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर नष्ट किया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई आगे की जांच एवं कानूनी प्रक्रिया हेतु महत्वपूर्ण थी।









