हिसार : ऑफ-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के चार विद्यार्थियों का चयन

हिसार, 24 अगस्त । यहां के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से मनोहर फिलामेंट्स ऑफ-कैंपस

प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के बीटेक प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी कार्यक्रम के चार

विद्यार्थियों का चयन हुआ है। लगातार हो रहा चयन विश्वविद्यालय व विभाग के लिए बड़ी

उपलब्धि माना जा रहा है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने रविवार काे चयनित विद्यार्थियों को

इस उपलब्धि के लिए बधाई और कहा कि विश्वविद्यालय का उद्योग-अनुकूल पाठ्यक्रम और उन्नत

बुनियादी ढांचा नौकरी के लिए तैयार पेशेवरों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते

हैं। उन्होंने कहा कि मनोहर फिलामेंट्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में लगातार प्लेसमेंट

गुजविप्रौवि की शैक्षणिक और कॉपोर्रेट दोनों क्षेत्रों में प्रतिष्ठा की पुष्टि करती

है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके

समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की।

सहायक निदेशक प्लेसमेंट डॉ. आदित्य वीर सिंह ने बताया कि चयनित विद्यार्थी बीटेक

प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के नंदीकांति, आदित्य, थाती सौम्या और पंकज हैं।प्लेसमेंट प्रक्रिया के एक भाग के रूप में, मनोहर फिलामेंट्स की मानव संसाधन

प्रबंधक कीर्ति पांडे ने एक प्री-प्लेसमेंट सत्र आयोजित किया, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों

को कंपनी के विविध कार्यों से परिचित कराया और एफएसएसएआई से संबंधित नियामक सेवाओं

में कंपनी की विशेषज्ञता पर प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन की तकनीकी क्षमता और व्यापक,

संपूर्ण नियामक समाधान प्रदान करने की क्षमता पर जोर दिया।

प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि इस बहुचरणीय प्लेसमेंट ड्राइव

में प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी कार्यक्रम के 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने कीर्ति

पांडे और उनकी टीम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

करने के लिए उन्होंने प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी विभाग की अध्यक्षा डॉ. वंदना, ट्रेनिंग

एंड प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. बिजेंद्र तथा डॉ. अंकित बूरा के निरंतर प्रयासों की सराहना

की।