पत्थर से लदे मिनी ट्रक ने ली स्कूली छात्र की जान : तीन अन्य छात्र घायल
एयरपोर्ट थानाधिकारी रामकृष्ण ताड़ा ने बताया कि शुक्रवार की अलसुबह नेहरू कॉलोनी निवासी 12 साल का लोकेंद्र ङ्क्षसह पुत्र विजय सिंह, 14 वर्षीय प्रदीपसिंह, 17 वर्षीय महावीर सिंह एवं इंद्रा कालोनी निवासी 14 साल का हिमांशु बाइक पर सवार होकर अपनी स्कूल रेजीडेंसी रोड पर जा रहे थे। जब यह लोग होटल रेडिशन के कट से पार होकर स्कूल की तरफ जाने लगे तब वीसी सर्किल के निकट पीछे से आ रहे पत्थर से लदे मिनी ट्रक की चपेट में आ गए। इससे सभी नीचे गिर गए। ट्रक के पिछले हिस्सें का पहिया छात्र लोकेंद्र सिंह के सिर से निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रदीप सिंह, हिमांशु और महावीरसिंह भी जख्मी हो गए। हिमांशु को कम चोट लगने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि प्रदीपसिंह के सिर में गहरी चोट लगी और महावीर सिंह के पैर में चोट लगी है।









