सिरमाैर : शारली मानपुर सड़क की खस्ताहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें इस सड़क से जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ रहा है। खास बात यह है कि यह सड़क राज्य के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के क्षेत्र की पंचायत से जुड़ी हुई है, लेकिन फिर भी हालत सुधारने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

वीडियो में ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा है कि पीडब्ल्यूडी विभाग पूरी तरह से सोया हुआ है और कोई अधिकारी यहां की हालत जानने तक नहीं आ रहा।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो वे मजबूर होकर सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि वे कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं, काम शुरू नहीं हुआ।