आपदा में पशुधन खोने वाले किसानों की मदद के लिए दिया दो लाख इकावन हज़ार का चेक

सेवानिवृत पशु चिकितसा अधिकारियों ने उनसे विशेष रूप से यह निवेदन किया है कि यह पैसा उन्हीं किसानों में वितरित किया जाए, जिन्होंने अपना पशुधन इस आपदा में खोया है। जिससे वे दोबारा अपने लिए पशुधन की खरीद कर सके। इस अवसर पर जयराम ठाकुर के साथ स्थानीय विधायक इंद्र सिंह गांधी तथा अजय राणा भी उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर यूएसए से रणजीत सिंह वर्मा, डॉक्टर गंभीर इंद्र सिंह ऑस्ट्रेलिया, एसएस परमार सेवानिवृत्त डीएफओ पठानकोट, सुरेंद्र कालिया नूरपुर, डॉक्टर गुरनाम सिंह पंचकुला, डाक्टर बीकेपी शाह नेपाल, डॉक्टर एमएल शर्मा कुल्लू, डॉक्टर एस एल कपूर चंडीगढ़, डॉक्टर एसके पूरी, डॉक्टर कुलभूषण और डॉक्टर बलदेव सिंह ने अपना विशेष योगदान दिया है।