राजगढ़ःलाड़कुंवर केलवा राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना महिला इकाई की जिला अध्यक्ष नियुक्त

नियुक्ति पत्र में उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ लिखित है कि पद की गरिमा व सम्मान को बनाए रखते हुए संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। संगठन की मजबूती में अपना पूर्ण योगदान देंगे, कार्यकाल के दौरान पद का व्यक्तिगत एवं राजनीतिक उपयोग, अनुशासन हीनता एवं किसी भी तौर पर संगठन को नुकसान पहुंचाने की स्थिति में आपको तुरंत प्रभाव से पदमुक्त कर दिया जाएगा। महिला इकाई का जिला अध्यक्ष बनने पर लाड़ कुंवर अविनाशसिंह केलवा को उनके शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी है।