गणपति दर्शन को पहुंचे रणवीर-दीपिका, वीडियो आया सामने

वीडियो में एक और चीज़ ने सभी का ध्यान खींचा और वह था रणवीर का नया लुक। अभिनेता ने अपनी दाढ़ी-मूंछ पूरी तरह से ट्रिम करवा ली है और बाल भी छोटे कर लिए हैं। यह नया अंदाज़ उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस साल की गणेश चतुर्थी दीपिका और रणवीर के लिए बेहद खास रही। दरअसल, यह उनकी बेटी दुआ के जन्म के बाद उनकी पहली गणेश चतुर्थी है। इस जोड़े ने बीते साल 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी का दुनिया में स्वागत किया था। ऐसे में बप्पा के आगमन का पर्व उनके लिए भावनात्मक और यादगार रहा।

गणेश चतुर्थी के मौके पर एंटीलिया में हमेशा की तरह सितारों का जमावड़ा देखने को मिला, लेकिन दीपिका और रणवीर की मौजूदगी ने इस भव्य आयोजन को और भी खास बना दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इस कपल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।