बुर्का पहन कर घूम रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला ने बताया कि बुर्का पहने एक मर्द जा रहा है। इसके बाद वहां तैनात पुलिसकर्मी ने मामले की सूचना डीएसपी को दी। डीएसपी ने तुरंत पुलिस को भेज कर बुर्का पहने व्यक्ति को पकड़ने को कहा। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम प्रमोद सोनी है। वह किशोरगंज के चुन्ना भट्टा का रहने वाला है। इसे कोतवाली थाना लाया गया। वहां पर जन्माष्टमी का भव्य क्रार्यक्रम चल रहा था और कोई अप्रिय घटना के मद्देनजर यह कार्रवाई की गयी।









