प्रधानमंत्री मोदी जापान में एक घंटे में 320 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ने वाली शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से सेंडाई पहुंचे

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जापान दौरे के दूसरे दिन एक्स पर लिखा, ” सेंडाई पहुंचे। प्रधानमंत्री इशिबा के साथ शिंकानसेन से इस शहर की यात्रा की। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ऐसी ही ट्रेन भारत में लाना चाहते हैं। शिंकानसेन बुलेट ट्रेन उनके एजेंडे का प्रमुख हिस्सा है।