रिम्स-2 के निर्माण का विरोध करनेवालों पर हो कार्रवाई : इरफान
डॉ अंसारी ने आरोप लगाया कि इस विरोध में स्थानीय जनता की कोई भूमिका नहीं थी। साजिश के तहत पथराव कराया गया, जिसमें वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ लोकतंत्र पर हमला नहीं बल्कि जनता के स्वास्थ्य और जीवन से खिलवाड़ भी है।
उन्होंने कहा कि क्या विकास को रोकने और जनता को भड़काने की कोशिश की जा रही है। क्या झारखंड में अशांति फैलाने का मकसद है। इसे समझना होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग किया कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों की पहचान कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई हो।
उन्होंने कहा कि जनता अस्पताल चाहती है, लेकिन कुछ लोग विकास को रोकने और अशांति फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। चाहे जितनी बाधाएं खड़ी की जाएं, झारखंड की जनता का सपना बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और विकास किसी कीमत पर रुकने वाला नहीं है।









