पन्ना टाइगर रिजर्व मे हाथी रेजुवेनेशन कैम्प का समापन, हांथियों को मेवा एवं फलों का कराया गया भोजन
इस अवसर पर हाथियों को उनके पसंद के फल जैसे कैला, सेव, तरबूज, गन्ना एवं पौष्टिक आहार में मेवे के लड्डू एवं अन्य मिष्ठान खिलाए गए। रेजुवेनेशन कैम्प के दौरान हाथी महावतों के मध्य खेल कूद प्रतियोगितायें आयोजित की गईं जिसमें कबड्डी, खो-खो, बॉलीवॉल एवं रस्साखींच जैसी प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुईं ।
इस दाैरान नरेश सिंह यादव क्षेत्र संचालक, पन्ना टाइगर रिजर्व, मोहित सूद, उप संचालक, पन्ना टाइगर रिजर्व, डॉ के.पी.सिंह, वरिष्ठ पशु चिकित्सक, नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर, डॉ, संजीव कुमार गुप्ता, वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक संचालक पन्ना,मड़ला, परिक्षेत्र अधिकारी हिनौता एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों उपस्थित रहे।









