मप्रः मुख्यमंत्री से मिलीं पर्यावरण प्रेमी महिलाएं, वस्त्र के झोले वितरण के प्रकल्प की दी जानकारी
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस सामाजिक प्रकल्प की सराहना की। मुख्यमंत्री से भेंट करने वाली पर्यावरण प्रेमी महिला समाज सेवियों में समता अग्रवाल , रुचिका सचदेवा और अल्पना गुप्ता शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को संस्था द्वारा तैयार करवाए गए कपड़े के झोले भेंट भी किए गए।









