विधायक ने जितेंद्र के परिजनों को बंधाया ढांढस

विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार की ह संभव मदद की जाएगी। परिजनों से मुलाकात के दौरान विधायक ने कहा कि दुख की घड़ी में हमारी पूरी सरकार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है और इस आत्महत्या प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाने के लिए कटिबद्ध है। बताते चले कि बीती 21 अगस्त को पौड़ी के तलसारी गांव में जितेंद्र नाम के युवक ने खुद को मारी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्हत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर भाजपा नेता हिमांशु चमोली को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया था।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हिमांशु चमोली के साथ ही पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने भाजपा नेता हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।