मंडी में पेयजल आपूर्ति बहाल, शहरवासियों को मिली बड़ी राहत

सहायक अभियंता रोहित गुप्ता ने बताया कि विभाग ने दिन-रात कार्य करते हुए पाइपलाइन को वेल्डिंग कर जोड़ दिया है। मौसम अनुकूल रहने से कार्य तेजी से पूरा हुआ और अब शहर की जलापूर्ति पूर्ववत सुचारू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बाड़ी और बिजनी क्षेत्रों में भी टूटी पाइपों को जोड़ने का काम अंतिम चरण में है और आज शाम तक वहां भी पानी पहुंच जाएगा। इसके साथ ही पड्डल पंप हाउस से भी निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की गई। मंडी के लिए पेयजल आपूर्ति बहाली के लिए जुटे जलशक्ति विभाग के कर्मी।