मंडी जिला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र का चसवाल पुल गिरने के कगार पर

उन्होंने कहा कि अगर यह पुल गिर गया तो करीब 4 हजार से ज्यादा की आबादी प्रभावित होगी । उन्होंने कहा कि यहां पुल के एक कोने के नीचे भारी भूस्खलन हुआ है जिससे इस पुल को खतरा पैदा हो गया है और यह गिरने की कगार पर पंहुच गया है उन्होंने तुंरत इसको बचाने के लिए सरकार व लोनिवि से अपील की है ताकि लोगों को आने जाने में कोई परेशानी न उठानी पड़े ।

उन्होंने कहा कि चसवाल गांव की ओर से और सज्जाओ की ओर का सारा पानी पुल के ऊपर इक्टठा होने के कारण ये सब हुआ है। लोक निर्माण विभाग की गलती है जिसने इस पुल की सुध नहीं ली । उन्होंने कहा कि भारी बरसात के कारण इस बार बहुत ही नुकसान धर्मपुर विस क्षेत्र में हुआ है और करोड़ों रूपए इस बरसात में बह गए है। लोगों के घर, उपजाऊ जमीनें, गौशालाएं इस बार भारी वर्षा से तबाह हुई है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की भी प्रदेश सरकार व प्रशासन से मांग उठाई है तथा सड़कों की खराब हालत को भी शीघ्र सुधारने की मांग उठाई है ।