भगवान श्री गणेश का गुरु पुष्य नक्षत्र में होगा पंचामृत अभिषेक

चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर प्रथम पूज्य का 101 किलो दूध और पंचामृत से अभिषेक

वहीं चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर जयपुर में गुरुवार की प्रातः 8:30 बजे गुरु पुष्य नक्षत्र अभिषेक पर चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में 101 किलो दूध व पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इस कड़ी में सर्वप्रथम महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में गणेश जी महाराज का दूध दही शहद गंगाजल केवड़ा गुलाब जल व केसर जल से गणेश जी महाराज का अभिषेक किया जाएगा। तत्पश्चात गणेश जी महाराज को सिंदूर का चोला चढ़ाकर नवीन पोशाक धारण कराई जाएगी। वही गणेश जी महाराज को गणपति अथर्वशीर्ष व गणपति अष्टोत्तर नामावली से मोदक अर्पण कर भक्तों को गणेश जी व लक्ष्मी स्वरूप हल्दी की गांठ व सुपारी वितरित की जाएंगी। इस अवसर पर भक्तगण सामूहिक गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ कर गणेश जी महाराज को दूर्वा अर्पण की जाएंगी।