सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने प्रो. धूमल से की शिष्टचार भेंट

इससे पहले, आज सुबह गगरेट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर भी प्रोफेसर धूमल से मिलने समीरपुर पहुँचे। राजेश ठाकुर को नवगठित प्रदेश संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों नेताओं ने प्रोफेसर धूमल के साथ राजनीतिक और संगठनात्मक मामलों पर सार्थक चर्चा की और उनका आशीर्वाद लिया।