स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एसओएस का वार्षिक कैलेंडर किया जारी

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर सभी दस्तावेज़ और शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा अन्यथा संबंधित अध्ययन केंद्रों का पीसीपी भुगतान रोक दिया जाएगा। इसी क्रम में सितंबर 2026 परीक्षा सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल से जुलाई 2026 तक चलेगी। बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई 2026 रखी गई है, जबकि 12 मई से 30 जून 2026 तक विलंब शुल्क के साथ फार्म भरे जा सकेंगे।

बोर्ड सचिव ने यह भी जानकारी दी कि सभी अध्ययन केंद्रों को हर वर्ष 31 मार्च तक नवीनीकरण शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। समय पर शुल्क जमा न करने पर उनकी ऑनलाइन सेवाएं निलंबित कर दी जाएंगी। इसके साथ ही नए अध्ययन केंद्र खोलने और पुराने केंद्रों के नवीनीकरण की समयसीमा व शुल्क संबंधी विवरण भी कैलेंडर में स्पष्ट कर दिए गए हैं।

डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि अलग से कोई अधिसूचना जारी नहीं की जाएगी।