विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. राजेश गुलेरी एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सूद के मार्गदर्शन में हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमित शर्मा ने की।
इस अवसर पर जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी हेमलता नेगी, स्वास्थ्य शिक्षिका धर्मशाला अर्चना गुरंग तथा स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका तियारा ब्लॉक एवं स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा वर्कर तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समन्वय एवं संचालन में स्थानीय स्वास्थ्य टीम की विशेष भूमिका रही।









