नूरपुर में 52.12 ग्राम चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि उपरोक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उपरोक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पुलिस जिला नूरपुर का नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि उपरोक्त अभियोग की जांच के दौरान यह पाया गया है कि आरोपी पहले भी चिट्टे के साथ पकड़ा जा चुका है।