उपमुख्य सचेतक ने बरसात से हुए नुकसान लिया जायजा, अधिकारियों संग की बैठक
बैठक में हाल ही में हुई भारी बरसात से हुए नुकसान की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें सड़कों, पुलों, सिंचाई व पेयजल योजनाओं, घरों, गौशालाओं और अन्य क्षति पर विस्तार से चर्चा की गई।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य में बरसात के तुरंत बाद तेजी लाई जाए ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र सुविधा मिल सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं और नुकसान का पूरा ब्यौरा राज्य सरकार को भेजा जाएगा जिससे प्रभावित जनता को अतिरिक्त सहायता मिल सके।
इस अवसर पर उन्होंने 20 आपदा प्रभावित लोगों को राशन की किटें भी वितरित की।









