विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने के लिए ज्वाइन आरएसएस अभियान शुरू
इस अभियान के माध्यम से आरएसएस विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ेगा। इसके लिए ज्वाइन आरएसएस की ओर से एक क्यू आर कोड लांच किया गया। यह नया प्रयास विद्यार्थियों और जनसामान्य के लिए संघ से जुड़ने का सरल माध्यम है। विद्यार्थी दिए गए क्यू आर कोड को स्कैन कर आनलाइन फार्म भर सकेंगे।
लखनऊ के विभाग प्रचारक अनिल ने बताया कि शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए युवाओं को केन्द्रित करते हुए कई कार्यक्रमों की योजना की गयी है। विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, अकादमी व अन्य चिन्हित स्थानों पर विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम भी किये जायेंगे।————–









