हैंडओवर से पहले ही राज्य का पहला श्रम कोर्ट भवन में दरार

हैंडओवर इसी सप्ताह होना था, लेकिन सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली को छह सितंबर को उद्घाटन होना है। जब उद्घाटन से पहले ही दीवाल दरार और छत से पानी सिपेज है, तो भविष्य में इसकी स्थिति क्या होगी, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है। इस तरह की निर्माण खामियों और घटिया सामग्री के उपयोग ने न केवल सरकारी धन की बर्बादी बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और सरकारी तंत्र की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विडंबना यह है कि लेबर कोर्ट जैसा संवेदनशील और अहम संस्थान, जिसे श्रमिकों को न्याय देने के लिए विशेष रूप से बनाया गया, वह शुरू होने से पहले ही अपनी विश्वसनीयता खोता नजर आ रहा है। इस ख़बर के सम्बंध में हमारे संवाददाता ने मुख्य कार्यपालक अभियंता अमित टोपनो से दूरभाष के माध्यम से बात करने की कोशिश किया तो अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।