माप-तौल विभाग की जांच में कई दुकानदारों को नोटिस

इस दौरान दुकानदारों को निर्धारित समय पर सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया। जिन दुकानदारों ने अब तक सत्यापन नहीं कराया है, उन्हें नोटिस जारी किया गया। इंस्पेक्टर ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर सत्यापन नहीं कराने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने कहा कि यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील किया कि जिनका लाइसेंस नहीं बना है या जिनका लाइसेंस फेल हो चुका है, वे तय तिथि पर सत्यापन करवा लें।