भारतीय निर्यात काे लेकर महावाणिज्य दूत ने चीन के ताइझोउ शहर का किया दाैरा

साेशल मीडिया एक्स पर माथुर ने बताया कि दौरे के दौरान ताइझोउ के मेयर वांग जियान के साथ हुई बातचीत में भारतीय निर्यात की संभावनाओं पर सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि भारतीय कंपनियों को चीन के इस उभरते बाजार में निवेश के अवसर मिल सकते हैं, जिससे न केवल चीन में कारोबारी विस्तार होगा बल्कि भारत में भी रोजगार सृजन सुनिश्चित होगा।

मुलाकात के दौरान ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ की अवधारणा को विशेष महत्व दिया गया। यह दौरा यांग्त्जी रिवर डेल्टा क्षेत्र में भारत-चीन आर्थिक सहयोग की संभावनाओं और आपसी पूरकताओं को उजागर करने वाला साबित हुआ।