गांव अकोढ़ा कला में मगरमच्छ की दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
जानकारी के अनुसार, ग्राम अकोढ़ा कला में गुरुवार सुबह एक मगरमच्छ देखे जाने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए वन क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र नेगी के निर्देशानुसार कर्मचारी गुरजंट सिंह और शिवकुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और उसे सुरक्षित तरीके से पकड़कर गंगा नदी में छोड़ दिया।
वन विभाग ने अपील की है कि यदि किसी भी स्थान पर वन्यजीव दिखाई दें, तो घबराने की बजाय तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि जान-माल की हानि से बचा जा सके।









