दहेज हत्या के आरोपित पति को दबोच लाई पुलिस

मृतका सपना की शादी को 03 वर्ष हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही शव को अन्तिम संस्कार के लिए मृतका के परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गयी। जिसके चलते पुलिस ने आरोपित सागर पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम गांजा माजरा थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार को खेड़ी पुल से दबोचा लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।