नाहन में धूमधाम से शुरू हुआ गणेश उत्सव, शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अमिल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कल हिंदू आश्रम में विधिवत रूप से भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की जाएगी। इसके उपरांत प्रतिदिन पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्सव के दौरान प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा विशेष प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी, जिससे धार्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय बन जाएगा।
समारोह के अंतर्गत सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। उत्सव का समापन शोभायात्रा और मूर्ति विसर्जन के साथ किया जाएगा, जो पांवटा साहिब में यमुना नदी के तट पर सम्पन्न होगा।









