अनूपपुर: कलेक्ट्रेट,निवास एवं जिला पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण
जिला पंचायत कार्यालय में जिपं. अध्यक्ष ने फहराया झंडा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अनूपपुर की अध्यक्ष प्रीति सिंह ने ध्वजारोहण किया और सलामी ली। इस मौके पर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, गणमान्य नागरिक सहित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।









