हिमाचल में पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रानी बिंदू को आईजी क्राइम का जिम्मा
डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी के साथ-साथ डरोह स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज की प्रिंसिपल और नॉर्दर्न रेंज धर्मशाला की आईजी सम्भाल रही वर्ष 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी सौम्या संबासिवन को अब डीआईजी नॉर्दर्न रेंज धर्मशाला नियुक्त किया गया है। इसी बैच के अधिकारी राहुल नाथ, जो शिमला में राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में डीआईजी पद पर तैनात थे, को डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी का दायित्व दिया गया है। वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अरविंद चौधरी, जो पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह में पुलिस अधीक्षक के तौर पर सेवाएं दे रहे थे, को पुलिस मुख्यालय शिमला में एसपी लीव रिजर्व नियुक्त किया गया है। गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि विधानसभा का मौजूदा सत्र पूरा होने के बाद ये अधिकारी अपने-अपने नए पदों का कार्यभार संभालेंगे।









