आदेश की पालना नहीं करना बन चुका चलन, एयरपोर्ट अथॉरिटी के संयुक्त जनरल मैनेजर पर 25 हजार रुपए का हर्जाना

मामले से जुड़े अधिवक्ता अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकरण ने अपीलार्थी फाइनेंस मैनेजर राहुल विजय के ट्रांसफर मामले में स्पीकिंग आर्डर पारित नहीं करने पर अथॉरिटी के संयुक्त जनरल मैनेजर पर पांच हजार रुपए का हर्जाना लगाया था। इस आदेश की पालना करने की बजाय संयुक्त जनरल मैनेजर व अन्य ने इसे हाईकोर्ट की खंडपीठ में चुनौती दी। खंडपीठ ने मामले में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने के लिए कहा। इस पर याचिकाकर्ता ने अदालत में पेश होकर माफी मांगी। वहीं अदालत ने हर्जाना राशि को बढाकर 25 हजार रुपये कर दिया।