पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथी रेजुवेनेशन कैम्प का शुभारंभ
इस अवसर पर हाथियों को उनके पसंद के फल जैसे कैला, सेव, तरबूजा, गन्ना एवं पौष्टिक आहार जैसे मेवे के लड्डू आदि आदि खिलाये गये। यह कार्यक्रम दिनांक 18 अगस्त को प्रारंभ होकर 23 अगस्त तक चलेगा। रेजुवेनेशन कैम्प के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम, जिसमें हाथी महावत एवं चाराकटरो का स्वास्थ्य परीक्षण एवं खेल-कूद, हाथियो का स्वास्थ्य परीक्षण आदि आयोजित किए जाएंगे।









