उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन की सचिव बनीं किरण वर्मा, निर्विरोध चुने गए सभी पदाधिकारी

निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर दीपक मेहरा, उपाध्यक्ष पद पर अजय पांडे, सचिव पद पर किरण वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर मानस मेघवाल, संयुक्त सचिव पद पर नूर आलम, काउंसलर पद पर मनोज नौटियाल, तथा गवर्निंग काउंसिल के दो सदस्यों के रूप में सुनील कुमार जोशी और अरुण तिवारी शामिल हैं।

चुनाव प्रक्रिया को निर्वाचन अधिकारी रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर एस.बी. शशांक, सहायक निर्वाचन अधिकारी वी.पी. आचार्य और विनोद कुमार ने सुचारू रूप से संपन्न कराया।

किरण वर्मा की नियुक्ति को उत्तराखंड क्रिकेट के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्र की निवासी किरण वर्णा की उपलब्धि ने न केवल स्थानीय समुदाय को गौरवान्वित किया है, बल्कि राज्य में क्रिकेट प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया है।

किरण, उत्तरकाशी के बड़कोट स्थित तुनालका गांव की निवासी हैं और उनके पिता केदार सिंह रौतेला व माता सुशीला रौतेला हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पर्वतीय समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।

—–