बलौदाबाजार : वन विभाग ने कसा अवैध शिकारियों पर शिकंजा, एक आरोपित गिरफ्तार, बारह फरार
वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देशानुसार उप वनमण्डलाधिकारी निश्चल शुक्ला तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी बसंत खांडेकर के नेतृत्व में जांच की गई। जांच के दौरान आरोपित से जंगली सुअर का मांस, कत्तल, हंसिया, जंगली सुअर की अंतड़ी, जी.आई. तार, इलेक्ट्रिक वायर एवं खूंटियां बरामद की गईं। आरोपितगण संगठित रूप से अवैध शिकार गतिविधियों में संलिप्त थे।
इस प्रकरण में आरोपित परमानंद निषाद निवासी कचलोन को गिरफ्तार किया गया है। अन्य 12 आरोपित फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। सभी के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण कायम किया गया है।









