मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऋषि पंचमी पर्व की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

ऋषि पंचमी पर्व पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने प्रदेश वासियाें काे शुभकामनाएं दी है। उन्हाेंने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए अपने शुभकामना संदेश में लिखा ऋषि पंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वेदों के ज्ञान और मानवता के कल्याण के लिए जीवन समर्पित करने वाले सप्तऋषियों कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि और वशिष्ठ जी के चरणों में कोटिश: नमन करते हुए प्रार्थना है कि संपूर्ण जीव जगत का कल्याण करें, अपनी कृपा बनाए रखें।