कमिश्नर प्रणाली से छग को कोई फायदा नहीं, गृह मंत्री ही बदल देना चाहिए : दीपक बैज
प्रधानमंत्री के भाषण में बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे का जिक्र होने पर दीपक बैज ने कहा कि नक्सली संगठन अंदर ही अंदर खुद को मजबूत कर रहे हैं। बस्तर में परिस्थितियां इतनी आसान नहीं है जो 2026 तक सब खत्म कर दे। सरकार को ओवर कॉन्फिडेंस नहीं होना चाहिए। मोदी के 103 मिनट का भाषण झूठ का पुलिंदा था। सिर्फ माहौल बनाया जा रहा है।
देश में राहुल गांधी द्वारा गलत नैरेटिव सेट करने वाले किरण सिंहदेव के बयान पर दीपक बैज ने पलटवार करते हुए भाजपा अध्यक्ष को अध्ययन करने की सलाह दी है। बैज ने कहा कि किरणदेव को अध्ययन करना चाहिए। गडकरी ने ही कहा है कि उनके लोकसभा के साढ़े तीन लाख वोट काट दिए। उन्हाेंने पूछा कि अनुराग ठाकुर को कहां से छह लोकसभा का डिजिटल डेटा मिला? राहुल गांधी ने भाजपा को पूरे देश के सामने बेनकाब कर दिया है।









