राज्य के पहले सरकारी आधुनिक टीकाकरण केंद्र में सीडीओ ने कराया बेटे का टीकाकरण

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी की पहल पर अपने जनपद में राज्य का यह पहला आधुनिक टीकाकरण केंद्र बनाया गया है, जहां पर औसतन प्रतिदिन 40-50 बच्चों टीकाकरण किया जा रहा है। यहां पर बच्चों के खेलने की भी सुविधा, निगरानी रूम है। उन्होंने कहा कि बच्चों का समय पर टीकाकरण करवाना उनकी सेहत और सुरक्षित भविष्य के लिए अनिवार्य है। आधुनिक टीकाकरण केंद्र का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, उन्नत सुविधाओं से युक्त वातावरण में टीकाकरण सुनिश्चित करना और टीकाकरण कवरेज को शत-प्रतिशत तक पहुंचाना है।

मुख्य विकास अधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे बिना किसी हिचकिचाहट के अपने बच्चों को निर्धारित समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं।

उल्लेखनीय है कि जिले में स्थापित टीकाकरण केन्द्र आधुनिक एवं सुविधायुक्त बनाया गया है, जिसमें अब उच्च स्तरीय अधिकारी सहित कामकाजी महिला, पुरूष और अन्य जन, जो अपने बच्चों का टीकाकरण अब आधुनिक टीकाकरण केन्द्र में करा रहे हैं।

—-