बिलासपुर-मुंगेली में 29 काे ‘सांसद खेल महोत्सव ‘ का शुभारंभ करेंगे केन्द्रीय मंत्री ताेखन साहू
फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन, क्रिकेट, मलखंब आदि खेल इसमें शामिल होंगे। महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रतियोगिताएं होंगी। यह एक ओपन प्रतियोगिता होगी, जिसमें हर गांव और गली के खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। इस आयोजन के जरिये नमो फिट इंडिया लीडर का चयन होगा तथा खेल को बढ़ावा देने वाले युवाओं को पहचान होगी। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप, नकद पुरस्कार, खेल सामग्री और कोचिंग की सुविधा मिलेगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री साहू ने आज इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह महोत्सव सिर्फ खेलों का आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की राह दिखाने वाला एक महाअभियान है। स्वस्थ और ऊर्जावान युवा ही विकसित भारत की नींव हैं।









