गौ आश्रय स्थलों में गूँजे भजन-कीर्तन, जिलाधिकारी ने किया गौ माता का पूजन

इस अवसर पर स्कूली बच्चों को गौ आश्रय स्थलों का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें गोपालन की उपयोगिता एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति और कृषि दोनों की आधारशिला है। श्रीकृष्ण के जीवन से हमें सीख मिलती है कि गोपालन केवल धार्मिक आस्था ही नहीं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। जनपद के समस्त गौ आश्रय स्थलों में जनप्रतिनिधियों ने भक्तिभाव और उल्लास के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की है।