राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के सानिध्य में राजभवन में ‘एट होम’ आयोजित
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगंतुकों से मुलाकात कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। एट होम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, कुलगुरु, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी, न्यायाधीपति, समाजसेवी, मीडिया के प्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित रहे।









