वाईएस परमार महाविद्यालय नाहन में 12 अगस्त से 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग सप्ताह

इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी एनएसएस सिरमौर डॉ. पंकज चांडक ने “एंटी रैगिंग का इतिहास एवं नियम” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया तथा प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि रैगिंग मानवाधिकार का उल्लंघन है।