थाने में 48 घंटे बाद कोयला तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

कोयला माफिया एक काले रंग के थार से वहां पहुंचे और वहां का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। 0013 नंबर की थार कार पर सवार लोगों ने सीसीएल के अधिकारी चंद्रशेखर आजाद की टोयोटा ग्लैंजा कार जेएच 01 डीएन 3303 के शीशे भी तो डाले थे। इस दौरान सुरक्षा गश्ती दल के पहुंचते ही वे वहां फरार हो गये थे। साथ ही वहां खड़े दोनों हाईवा ट्रक अपने कोयले को बीच रास्ते में खाली कर फरार हो गए थे। बाद में जब वन विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे तब तक तीनों अन्य हाईवा को हटा दिया गया था।