अधेड़ का शव मिलने से सनसनी
मृतक की पहचान बेला निवासी मृतक अंतू यादव (55) के रुप में की गयी है। वह किसान थे। मंगलवार को फसल लगाने के लिए खेत गए हुए थे। फिर वापस घर नहीं लौटेे। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कही कुछ पता नहीं चल सका। बाजार स्थित एक झोपड़ी में उसका शव पड़ा मिला । आंख और हाथ में चोट के निशान और खून निकल रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण का पता चल सकेगा।









