भूस्खलन से 500 मीटर ऊंचा सरगीगुड़ा पहाड़ का बड़ा हिस्सा समतल हो गया

सरगीगुड़ा गांव के ग्रामीणों ने कहना है कि इतनी तेज बारिश पहले नहीं देखी थी। ऐसी बारिश की 500 मीटर ऊंचा पहाड़ बह गया। बारिश के चलते सभी ग्रामीण घर में दुबके रहे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। वन विभाग के चित्रकोट उप वनमंडलाधिकारी योगेश कुमार रात्रे ने इसकी पुष्टि करते हुए आज शनिवार काे बताया कि पर्यटकों एवं ग्रामीणों को कहा कि मॉनसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के समय सतर्क रहें । बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं लगातार हो रही हैं, किसी भी अनहोनी से बचाव के लिए सावधानी बरतें।