पानीपत में यूरिया खाद की कमी से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन

मांड़ी प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटी के पूर्व प्रधान हवा सिंह ने बताया कि फसल को इस समय खाद की अत्यधिक आवश्यकता है। खाद न मिलने से किसानों को भारी नुकसान होगा। कुछ दिन पहले मतलौड़ा रेलवे स्टेशन पर खाद का रैक आया था। अधिकतर खाद प्राइवेट एजेंसियां उठा ले गईं। केवल कुछ किसानों को ही खाद मिल पाई। सरकारी एजेंसियों में खाद की कमी का फायदा उठाकर प्राइवेट एजेंसियां मनमाने दामों पर बिक्री कर रही हैं।

किसानों ने हैफेड के डीएम को डिमांड लेटर भी दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विरोध करने वालों में लहणा, हरिराम, बलराज सिंह , महावीर और महेंद्र सिंह समेत कई किसान मौजूद थे।