विधायक ने किया कई पंचायतों का दौरा, समस्याओं की ली जानकारी

विधायक ने जोरदार बारिश से पूर्ण और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त तथा जंगली हाथियों की ओर से तोड़े गये मकानों को देख और प्रभावित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और वरित कार्यवाही करते हुए प्रखण्ड के पदाधिकारियों और पंचायत के पदाधिकारियों को अविलंब भौतिक निरीक्षण करने को कहा।
पंचायत के सचिव को ग्रामीणों की समस्या के समाधान करने को कहा। उन्होंने कहा कि कोई भी अनहोनी नहीं होनी चाहिए। जर्जर मकानों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान में ले जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। हाथियों की ओर से तोड़े गये मकान का मुआवजा अविलंब देने भी निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को विधायक ने दिया। सभी पंचायत सेवकों और मुखिया को भवन की क्षति को देखते हुए जल्द ही प्राथमिकता के आधार पर आबुआ आवास, भीमराव अम्बेडकर आवास, प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने को कहा। मौके पर सुदीप गुड़िया ने सुख राहत सामग्री, टॉर्च और पटाखों का भी वितरण किया।