घायल ट्रैक्टर चालक की इलाज के दौरान मौत

घटना की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण और परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक गिरधारी रजक के घर पर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।