भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 70वां स्थापना दिवस
अजमेर जिले में स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन सिटी पावर हाउस, हाथीभाटा परिसर में किया गया, जहां भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विनीत कुमार जैन ने ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं को संगठन की 70वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की ऐतिहासिक भूमिका, सिद्धांतों और श्रमिक हितों के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
इस अवसर पर संघ के कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें दीपिका मकवाना, सागर बुलानिया, जिज्ञासा टिलवानी, संगीता ईसरानी, अवतार शर्मा, पवन जैन, नवीन, नरेश शर्मा एवं मुकेश बंसल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए आगामी वर्षों में श्रमिकों के हक में संघर्ष को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।









