लिटिल फ्लावर स्कूल के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

लिटिल फ्लावर स्कूल के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

खूंटी, 7 मई (हि.स.)। ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव स्टेडियम खेल गांव, रांची में आयोजित द्वितीय ऑल इंडिया सिक्का ए कराटे प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल डोड़मा के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते।

आकृति कच्छप ने एक स्वर्ण और पीतांबर साईं ने सिल्वर एवं अंकित लकड़ा, अंशु लकड़ा तथा नेहा कश्यप ने कांस्य पदक प्राप्त किया। विद्यालय पहुंचने पर बुधवार को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टम दिव्या किंडो ने सभी बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

मौके पर विद्यालय के कराटे प्रशिक्षक विजय कुमार, संदीप टोपनो, अमित मुंडू, सुशील आईंद, गुलशन हैरेंज, सिस्टर रेशमा, एग्नसिया, गबरीला, जोसेफ टोपनो, पुलकित होरो, रीता आईंद, दिव्या हेंब्रम सहित अन्य उपस्थित थे।

—————